तकनीकी जागरूकता की ओर कदम : बी.वी.एम. सेक्टर- 39 में कंप्यूटर साक्षरता दिवस कार्यक्रम आयोजित « 01/Dec/2025
विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, डिजिटल ज्ञान एवं साइबर सुरक्षा की महत्ता से अवगत करवाने हेतु भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल , सेक्टर -39, लुधियाना में कंप्यूटर साक्षरता दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान कक्षा पहली एवं दूसरी के शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को वृत्त चित्र के माध्यम से कंप्यूटर के इतिहास, इसके बढ़ते उपयोग तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से अवगत करवाया गया।कक्षा तीसरी से पाँचवीं तक के छात्रों को कंप्यूटर पर जन्म दिवस कार्ड निर्माण गतिविधि एवं कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों को कंप्यूटर साक्षरता से संबंधित सत्र के दौरान इंटरनेट सुरक्षा, डिजिटल भुगतान एवं ऑनलाइन अध्ययन से जुड़ी विभिन्न उपयोगी जानकारियांँ प्रदान की गईं। प्रधानाचार्य श्रीमती उपासना जी मोदगिल ने कहा कि आज के दौर में कंप्यूटर साक्षरता एक आवश्यक कौशल बन गई है। छात्रों को तकनीक का सही एवं सुरक्षित उपयोग सीखकर भविष्य की चुनौतियों के लिए खुद को तैयार करना चाहिए।